पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा हो गया है. रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस की कई बोगियों लाइन से उतर गईं. बताया जा रहा है कि हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हुए हैं.
रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं. अधिकारियों की ओर से हादसे के शिकार लोगों के बारे में जानकारी दी गई कि इस दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हुए हैं. एक्सप्रेस न्यूज के मुताबिक, रेलवे के प्रवक्ता ने हादसे के कारणों के बारे में शुरुआती तौर पर कहा है कि हजारा एक्सप्रेस के साथ हुई हादसे की वजह ड्राइवर द्वारा देर से ब्रेक लगाना माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि कुछ ही घंटों में बोगियों को वहां से हटा लिया जाएगा.
ये हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन बिल्कुल मुड़ गई. जान बचाने की कोशिश कर रहे लोगों को ट्रेन से खुद ही बाहर निकलते हुए देखा गया. हादसे की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं.
हादसे के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन की एक बोगी पटरी एक छोटे पुल पर पलटी हुई. बोगी की छत पूरी तरह से तबाह हो गई है.
हजारा एक्सप्रेस जिस जगह हादसे का शिकार बनी, उसी रूट पर एक नहर के ऊपर छोटा पुल भी मौजूद था. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन की छत के परखच्चे उड़ गए हैं. नहर के पास में कुछ शव भी पड़े हुए हैं, जिन्हें कपड़ों से ढक दिया गया है.